प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के माली नगर मोड़ पर चार दिन पूर्व बाइक से ट्रैक्टर में लगी ठोकर में बाइक सवार गांव के ही वार्ड आठ निवासी सुरेश पासवान के पुत्र संदीप पासवान उर्फ गोरख की मौत इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गई । घटना के बाद परिजनों के सहयोग से स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया। शनिवार की सवेरे पीएमसीएच में उसकी मौत हो गई। गांव में मौत की सूचना आते हैं पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रंजीता देवी चार छोटे-छोटे दो पुत्र दो पुत्री का रोते-रोते बुरा हाल देखा गया। पिता की आंसू नहीं थम रही थी। मृतक चालक का कार्य करता था उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बड़े पुत्र प्रिंस कुमार ने अपने पिता को बूढ़ी गंडक नदी किनारे मुखाग्नि दी।



