विधायक सोनू सिंह, डॉ निर्मल कुशवाहा सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
डेहरी ओन सोन रोहतास /Etv News 24
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी निलेश कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. निर्मल कुशवाहा, जिला पार्षद अजय सिंह,अरुण शर्मा, अमित पासवान, गुड्डू पटेल, मुन्ना कुशवाहा, लालजी प्रसाद, उमाशंकर पासवान, रवि पासवान, मुमताज अंसारी,सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और मानवता का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं। गांधी जी के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों के बीच लड्डू वितरित कर सभी का मुंह मीठा कराया।वहीं, जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. निर्मल कुशवाहा ने कहा कि महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सदाचार के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार सदैव समाज को सही दिशा देने का कार्य करते रहेंगे। मौके काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।फोटो




