प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन कार्यों के संबंध में सभी पंचायत सचिव एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी का अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक की गई। इन बैठकों में निम्न एजेंडा वार्ड समीक्षा की गई 1. सभी पंचायत में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के दिशा निर्देश एवं उसके अनुरूप कार्य करने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया 2. सभी पंचायत में घर-घर कचरा का उठाव एवं उपभोक्ता शुल्क संग्रह कार्य के लिए निर्देशित किया गया.3. सोरमार पंचायत में अभी तक कर्मियों का चयन नहीं किया गया है एवं क्रय किए गए सामग्री खुले स्थान पर रहने के कारण काफी खराब स्थिति में हो गया है जिस पर संबंधित पंचायत सचिव एवं माननीय मुखिया जी को इस पर जवाब देने को कहा गया है अब हम इस योजना में जो बाधा उत्पन्न हो रही है उसको अभिलंब प्रारंभ करने निर्देशित किया गया। 4. उपभोक्ता शुल्क संग्रह में सभी पंचायत के स्वच्छता पर भिक्षा को निर्देशित किया गया की सक्रिय होकर के सभी घर से कचरा का उठाव हो एवं प्रतिमा ₹330 का उपभोक्ता शुल्क संग्रह हो जिस कार्य में वासुदेवपुरम लौड़ा खरसानपुर भी पंचायत के कर्मियों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है इसी प्रकार अन्य पंचायत में करने को कहा गया। 5. विभिन्न पंचायत में तरल अपशिष्ट से 300 400 क खाद का निर्माण हो चुका है उसको भी बिक्री करने का निर्देश किया गया। 6. पर जितने भी प्लास्टिक का संग्रह किया गया है उनको भी बिक्री करने का निर्देशित किया गया। इसी प्रकार आने सभी मुद्दों पर डिटेल समीक्षा हुई। नामापुर चकमेहसी ध्रुव गामा में कुछ वार्डों के साथ सभी वार्डों में कार्य करने का निर्देशित किया गया। जिन पंचायत में शुल्कजारी है उन पंचायत में माह जनवरी-फरवरी मार्च अप्रैल का स्वच्छता कर्मी का मानदेय भुगतान का आवंटन किया गया है उसको अभिलंब भुगतान करके उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर: प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार के साथ स्वच्छता समन्वयक मोहम्मद कादरी पंचायत सचिव राकेश तनवीर अभिषेक जयप्रकाश एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक संभल उपस्थित रहे।



