डेहरी ओन सोन रोहतास /Etv News 24
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी स्मारक में गांधी स्मारक समिति के तत्वावधान में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश ओबीसी अध्यक्ष के निर्देशानुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोहन लाल मेहता के नेतृत्व में आयोजित हुआ। गांधी स्मारक में स्थापित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के आदर्शों एवं उनके विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ ठाकुर सिंह ने बताया कि सर्फुद्दीन अंसारी, असगर अंसारी, अशोक यादव, सागर यादव एवं राजेंद्र सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।कार्यक्रम का संचालन बिनोद सिंह ने किया। इस मौके पर मनोज सिंह, अजय चौधरी, रवि कुमार, लाल बाबू, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।




