प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चक जाफर की सड़क दुर्घटना हुई युवक की मौत को लेकर बिहार सरकार की सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने गोविंदपुर खजूरी गांव में एक संगोष्ठी का आयोजन का मृतक के परिजन को सरकार द्वारा मिलने वाली मुख्यमंत्री सहायता 20000 की राशि चेक के माध्यम से ग्रामीण जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में प्रदान किया। चेक पाने वाले परिजन में संजीत कुमार बताए गए हैं 15 जुलाई को उनकी पत्नी सवेरे टहलने के क्रम में 34 वर्षीय मीना कुमारी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वहीं दूसरी ओर 20 मई 25 को सड़क दुर्घटना मोहनपुर चौक के समीप नहीं केशोपट्टी गांव के पुलकीत राय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी उसी को लेकर उनकी पत्नी नीतू कुमारी को मंत्री ने 20000 का चेक दिया।

आगे मंत्री ने बताया की विधायक फंड से क्षेत्र के विकास में कई सड़क बनाई गई है विधिवत शनिवार को ग्रामीण पंचायत जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दो सड़क का नगर निगम क्षेत्र में लगभग 12 लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया । कल्याणपुर क्षेत्र में चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। नीतीश कुमार के शासन काल में कल्याणपुर क्षेत्र का काफी विकास हुआ है। मौके पर जगह-जगह प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार सिंह युवा अध्यक्ष सामंत कुमार जिला के जदयू के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रोफेसर तकी अख्तर पिंटू सिंह चंद्रप्रकाश गुड्डू पैक्स अध्यक्ष रामबली महतो हिमांशु शेखर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।



