प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार गंभीर जख्मी ,घटना समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के कबीर चौक के पास हुई। स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से गंभीर जख्मी युवक को सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया, जहां चिकित्सक ने गंभीर जख्मी की पहचान बरौना गांव के दिलीप राय के 27 वर्षीय पुत्र दीपक राय के रूप में की गई। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार जख्मी हुआ। ठोकर मारने वाली वाहन मौका पाकर फरार हो गई आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर आसपास के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है कि वाहन चालक की गलती से बाइक सवार गंभीर जख्मी हुए हैं।



