पटना बिहार/ Etv News 24
समर्थ नारी समर्थ भारत की ओर से पटना के पुनाइचक स्थित राज्य कार्यालय में सावन महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव की अध्यक्षता पुष्पा पाठक, संचालन संगीता दुबे व धन्यवाद ज्ञापन अर्चना कुमारी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका एवं बिहार, झारखण्ड वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने कहा कि सावन महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं है बल्कि समाज की महिलाओं को एक दूसरे से जोड़ने बाला महोत्सव है। समर्थ नारी समर्थ भारत ने बिहार झारखंड के कई जिलों के अलावे छत्तीसगढ़, रायपुर बैंगलोर, असम के दिसपुर, कोलकाता, मुंबई में भी भव्य आयोजन कर महिलाओं के लिए नई दिशा प्रदान की है। धार्मिक व फिल्मी, भोजपुरी, मैथली, अंगिका बंगाली, असमिया गीतों पर महिलाओं ने मनमोहक आवाज में गीत गाये और नृत्य कर सभी जगहों पर अपनी छाप छोड़ी। इस तरह के आयोजन से महिलाओ ने एक दूसरे के कला और संस्कृति को जाना। छत्तीसगढ़, रायपुर से लतिका श्रीवास्तव, शारदा, शीतल ममता, माया, रिया, सोनिया, विभा, सोनिया, असम से अणिमा श्रीवास्तव, प्रिया शर्मा, नीलू मिताली, रिंकू घोष, मृणालिनी बनर्जी, झारखण्ड से आयुषि, सुधा श्रीवास्तव, अंजना, सुशीला रीता, वंदना इत्यादि ने कहा कि समर्थ नारी समर्थ की बिहार झारखण्ड वेस्ट बंगाल की प्रभारी श्रीमती श्रीवास्तव के अथक प्रयासों से आज हमारे हाथ में जो हुनर है। उसे समाज के सामने ही नहीं देश के हर क्षेत्र में अपने विचारों और प्रतिभाओं को लोगों के सामने रखने का अवसर मिल रहा है। हम सभी श्रीमती माया श्रीवास्तव के शुक्रगुजार हैं और उन्हें तहे-दिल धन्यवाद देते हैं। इस अवसर पर अमृता सिंह, शांति सिंह, अर्चना भारती, प्रतिभा पाठक, अहिल्या मेहता, स्मृति सिंह, अर्चना, सरिता सिंह, नीरू सिंह, पल्वी कुमारी, अर्चना झा, रागिनी सिंह, बेबी देवी, ज्ञानमाला देवी, सुनीता देवी, राधा कुमारी, गुंजन कुमारी, कामनी देवी, पूजा देवी, रीता देवी, सोनी देवी, ऊषा देवी, वीना कारण, मनीषा अंबष्ट, रिंकी दास, कंचन घोष, मीरा रानी आदि प्रमुख थे।




