करगहर रोहतास /Etv News 24
मंगलवार को सच्चिदानंद महाविद्यालय, शाहमल खैरा देव के बहूउदेशीय सभागार में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ अजरा प्रवीन ने दीप प्रज्वलित कर किया।उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए प्रत्येक महीने के चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन करने का सरकार द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है । शिविर का आयोजन संस्थाओं के अलावे छात्रावास में भी किया जा सकता है । उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों का समाधान 30 दिनों के अंदर किया जाना सुनिश्चित किया गया है । जिसमें छात्रवृत्ति, प्रमाण पत्र ,पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय प्रयोगशाला ,सुरक्षा और परिवहन जैसी समस्याएं शामिल होंगी ।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार रौशन एवं अवर निरीक्षक अक्षय कुमार ने छात्रों के बीच कार्यक्रम के उद्देश्य तथा स्वरूप पर प्रकाश डाला । डूडल प्रभारी डॉक्टर श्यामनंदन प्रसाद शिक्षकों व छात्रों ने बिहार गीत की प्रस्तुति की । डॉ॰ राजेश्वर प्रसाद ने कार्यक्रम का समापन करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया । मौके पर प्राध्यापक विकास कुमार, संतोष कुमार, डॉ० राजेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ० उमेश कुमार वर्मा, डॉ० आरती कुमारी, डॉ॰ जितेन्द्र कुमार सिंह, डॉ० राजेश प्रसाद, डॉ० धर्मनाथ कुमार एवं शिक्षणेतर कर्मचारी राधेश्याम सिंह, अंबुज कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, अखिलेश प्रसाद, सौरभ कुमार, पीयूष कुमार, मनीष कुमार, चितरंजन कुमार, बिरेन्द्र बैठा आदि शामिल थे ।




