प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर झपटा मारकर पेट्रोल कर्मी से मोबाइल छीनकर भाग रहे दो उचक्को को कर्मियों ने पीछा किया बांकीपुर में जाकर उचक्कों की बाइक गाय से टकराई सड़क पर गिरा पब्लिक आक्रोश का सामना दोनों को करना पड़ा। ग्रामीणों ने दोनों उचक्की को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। जानकारी के अनुसार बिरसिंहपुर पेट्रोल पंप के कर्मी शिवकुमार राय नोज मैन से बाइक सवार उचक्के आए गाड़ी में ईंधन भरा कर नोजल मैन के पास से मोबाइल छीन कर बाइक से भागे। पेट्रोल पंप कर्मियों ने भी पीछा किया मां की पुर गांव में जाकर एक गाय से उचक्कों की बाइक टकरा गई जिससे वह सड़क पर गिरा। स्थानीय ग्रामीणों ने रात्रि के 11:00 बजे लगभग उसकी खूब घुनाई की। पुलिस को कर्मी ने आवेदन देते हुए ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों को पुलिस के हवाले किया। इस घटना की वीडियो भी वायरल हुई जिसकी पुष्टि ETV News 24 नहीं करता है। दोनों पकड़े गए उचक्के की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के अशोक राय के पुत्र सुभाष कुमार दूसरे लक्ष्मी महतो के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।



