करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हिला गांव में सोमवार को खपरैल मकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में चिंगारी निकलने से अचानक आग लग गई । घर में रखें सभी सामग्री जलकर राख हो गए जबकि खूंटे में बंधी भैंस की झुलसने से मौत हो गई ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुम्हिला निवासी रविन्द्र राम के घर के ऊपर से बिजली कि खुला तार गुजरा था । तार के टकराने से निकली चिंगारी से खपरैल मकान में आग लग गई । इस दौरान स्थल पर कोई मौजूद नहीं था । जब आग की लपटें निकलने लगी तब ग्रामीण उस ओर दौड़े । ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली । इस दौरान घर में रखें अनाज बर्तन बिछावन बक्से में रखे में कागजात जलकर राख हो गए । जबकि घर में बंधी भैस की झुलसने से मौत हो गई । हालांकि ग्रामीणों ने भैंस को बाहर निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके । पशुपालक ने बताया कि भैंस का दूध बेचकर उसके परिवार का भरण पोषण होता था ।
घटना की जानकारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत राय को दे दी गई है। पशुपालक अंचलाधिकारी को आवेदन पत्र देकर मुआवजे की मांग की है ।




