सासाराम/रोहतास/Etv News 24
रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के कोनार-जगदतपुर पथ पर पीपरा खुर्द गांव के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक एएनएम की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।. मृतका की पहचान डुमरा गांव निवासी निभा कुमारी के रूप में हुई है. वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर में संविदा पर कार्यरत थीं और स्वास्थ्य उपकेंद्र बभनी में अपनी सेवाएं दे रही थीं।




