आधे घंटे तक सड़क पर थमे रहे वाहनों के पहिये, राहगीर हुए परेशान
अमहट चौकी इंचार्ज पंकज पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
अमहट मंडी गेट के ठीक सामने शनिवार को ट्रक और कार के बीच मामूली टक्कर होने के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया।
दोनों वाहनों के हल्के से टच होने के बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और नोकझोंक शुरू हो गई।

इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
करीब आधे घंटे तक लगे जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंडी गेट के सामने आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना पर अमहट चौकी इंचार्ज पंकज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मी स्थिति संभालने और जाम खुलवाने में जुटे रहे।




