पुलिस लाइन में शहीद स्तंभ पर एसपी विनीत जायसवाल ने अर्पित किए पुष्प
अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन रखकर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्तंभ पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन धारण कर शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों के त्याग और समर्पण को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने शहीद पुलिसकर्मियों के साहस और कर्तव्यपरायणता को पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
सुलतानपुर पुलिस ने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।




