करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र के खुड़हुरिया गांव में स्थित महादलित टोला में बिजली के तार बार बार टूटने से खतरे की आशंका बढ़ गई है । गुरुवार की शाम जब ग्रामीण अपने दरवाजे पर बैठे थे । अचानक बिजली के तार टूटने से अफरातफरी की स्थिति कायम हो गई । तार टूटने से जान माल की क्षति होने की संभावना को लेकर शुक्रवार को महादलितों ने विभाग के विरुद्ध जमकर हंगामा किया ।खुड़हुरिया निवासी करन कुमार , राजेश राम, साहब राम, धनजी पासवान , प्रिंस कुमार पासवान, पप्पू पासवान , सुग्रीव राम , प्रमोद कुमार, जय मंगल राम , संजू शर्मा आदि ने बताया कि महादलित टोला में बिजली के टूटने से होनेवाली घटना को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर तार बदलने के लिए कई बार आग्रह किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई । उन्होंने स्थानीय मुखिया और विधायक से बिजली के जर्जर तार को बदलने के लिए कहा । उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय अधिकारियों से बात करेंगे लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। उन्होंने बताया कि देर शाम दरवाजे पर बैठे महादलितों पर अचानक बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा । इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन ताल टूटने की घटना से सभी भयभीत हैं ।इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियन्ता पीयूष कुमार ने बताया कि स्थल की जांच कर महादलित टोला में तीन दिनों के अंदर विद्युत तार बदल दिया जाएगा



