करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप विगत जुलाई को अनियंत्रित ट्रैक्टर से किशोर को कुचलने के मामले में आरोपी ट्रैक्टर मालिक व चालक सहित चार आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने देते हुए बताया कि ट्रैक्टर मालिक व चालक की लापरवाही से किशोर की मौत मामले में परिजनों ने करगहर थाना कांड संख्या 157 / 25 दर्ज कराई थी । जिसमें नोखा थाना क्षेत्र के बिशनपुरा निवासी ट्रैक्टर मालिक जितेंद्र सिंह व उसी गांव का चालक लाल बंदर उर्फ सीताराम को नामजद अभियुक्त बनाया गया था । इस मामले में पुलिस ने छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया । जबकि थाना क्षेत्र के कुडिआरी गांव में विगत जून माह में मारपीट के एक मामले में उसी गांव के दो लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी । पुलिस ने छापामारी कर आरोपी गुरु चरण राम और डब्लू राम को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय भेजने की कारवाई की जा रही है।



