तिलौथू रोहतास/Etv News 24
तिलौथू प्रखंड क्षेत्र में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू के विशालकक्ष में आज पंचदिवसीय शारीरिक एवं खेलकूद अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। समापन सत्र का उद्घाटन मुख्य वक्ता विजेंद्र कुमार विभाग प्रचारक रोहतास विभाग एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह प्रचारक दक्षिण बिहार ने किया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि अंकिता जैन प्रखंड विकास पदाधिकारी तिलौथू प्रखंड एवं अध्यक्षता रणजीत सिन्हा तिलौथू हाउस ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति से शशि भूषण प्रसाद समिति सदस्य, सुमेर कुमार सिंह अध्यक्ष, महेंद्र ओझा उपाध्यक्ष, ब्रह्मदेव प्रसाद मार्गदर्शक प्रांतीय खेल और शारीरिक विभाग एवं विभाग निरीक्षक बांका विभाग, जंगलेश प्रसाद चौरसिया पूर्व प्रधानाचार्य एवं खंड संघचालक तिलौथू खंड, राकेश कुमार पाण्डेय प्रांतीय शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद प्रमुख, जीवन राठौर प्रांतीय शारीरिक शिक्षा सह प्रमुख की गरिमामय उपस्थिति रही।प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार सिन्हा ने सभी का परिचय कराया एवं इनमें मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता एवं अध्यक्ष को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया ।इस अभ्यास वर्ग में राकेश कुमार पाण्डेय ने अपने वृतकथन में बताया कि इसमें 41भैया और 09 बहन की प्रतिभागिता रही। मुख्य वक्ता के रूप में विजेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता के लिए प्रशिक्षण एवं अभ्यास वर्ग अनिवार्य होता है ,उन्होंने एक किसान की कहानी भी सुनायी जिसमें उन्होंने बताया की एक किसान 12:00 बजे रात को ही खेत हल से जोत रहा था तो गांव के लोग पूछे कि इस रात्रि में समय हल क्यों जोत रहे हो ? जबकि अभी काफी समय बाद पानी पड़ने की संभावना है, तो उसने कहा कि उस समय मैं जोतने को भूल जाऊंगा इसलिए अभी याद पड़ा तो अभ्यास कर रहा हूं। अतः अभ्यास समय से निश्चित करना चाहिए। मुख्य अतिथि अंकित जैन प्रखंड विकास पदाधिकारी तिलौथू प्रखंड ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक एवं खेलकूद आवश्यक है । “खेलो इंडिया” का शुभारंभ इसी उद्देश्य से भारत सरकार ने की है। आप सभी शिक्षक हैं और पाँच दिन तक अभ्यास वर्ग में रहे हैं।अतः आप अपने स्कूलों में जाकर अपने बच्चों को बहुत ही बारीकी एवं आसानी से सिखाएंगे। इस अभ्यास वर्ग के दो प्रतिभागी ने अपना अनुभव कथन कहा जिसमें पहले गंगेश गुंजन आचार्य सरस्वती विद्या मंदिर रफीगंज ने कहा कि इस विद्यालय का मैं पूर्व छात्र हूं। मुझे यहां आने पर अपने आचार्यो से मिलने का अच्छा मौका भी मिला और बहुत कुछ सीखा भी।मैं अवश्य ही अपने विद्यालय में बच्चों क़ो खेलकूद एवं शारीरिक के बारे को सिखाऊंगा। दूसरे प्रतिभागी पूजा कुमारी ने कहा कि यह पांच दिनों की भोजन आवास की व्यवस्था बहुत ही अति उत्तम थी मैंने इसमें पाँच दिन बहुत आराम से बिताये। मैं यहां अपने प्रशिक्षकों से कबड्डी, खो-खो खेल की जानकारी पाई जो मैं पहले से नहीं जानती थी जिसे मैं अवश्य ही अपने विद्यालय में बच्चों को सिखाऊंगी। रणजीत सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण और अभ्यास वर्ग अति आवश्यक है ।इसमें आप सभी इस विद्यालय के आसपास चलने वाले सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के शिक्षकों को भी सम्मिलित करना चाहिए जिससे और अधिक प्रतिभागी शिक्षकों को भी जानकारी होती। अंत में कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत से हुआ।



