प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी खरसंड पूर्वी पंचफूटा के समीप हायाघाट क्षेत्र में, कोयला कुंड गांव के दो किशोर अपने कुछ साथियों के साथ नदी में स्नान करने गए। दो किशोर क्रमशः गांव के ही दिवाकर सिंह के लगभग 15 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार दूसरे गांव के गौरी शंकर सिंह नाती वार्ड 8 आनंद कुमार गहरे पानी में चले जाने से दोनों की डूबने से मौत हो गई स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से दोनों के शब को नदी से निकल गया। स्थानीय पुलिस एक शब आदित्य कुमार को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसी एच भेजा गया चुकी घटना स्थल दरभंगा जिले के हायाघाट क्षेत्र में पड़ती है। जानकारी मुखिया राजू सिंह ने बताया कि गांव के नाती का शव परिजनों ने पोस्टमार्टम में नहीं जाने दिया। दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के तूमौल गांव के पारसमणी सिंह का पुत्र बताया गया है। इस घटना को लेकर गांव में मातम परस गया है।



