करगहर रोहतास /Etv News 24
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए आपदा प्रबंधन के तहत सोमवार को मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया । इस आशय की जानकारी अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि दिनारा के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ सख्या 319 में हुई सड़क दुर्घटना में मृत थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी मृतक राम व्रत सिंह की पत्नी रूबी देवी को उनके निवास पर पहुंच कर चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया । उन्होंने बताया कि दुर्घटना में पांचों मृतकों के आश्रितों को यह राशि उपलब्ध कराई गई है ।



