सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरूई किशनदासपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काटने गए एक 35 वर्षीय युवक के ऊपर पेड़ गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार, मरूई किशनदासपुर निवासी साधु (35 वर्ष) पुत्र सनेही हरिजन, उमरी गांव की मृतका आरती पत्नी भोला हरिजन के अंतिम संस्कार के लिए उमरी गांव में लकड़ी काटने गए थे।
लकड़ी काटने के दौरान अचानक एक पेड़ की डाली साधु के ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय (सुल्तानपुर) भेज दिया गया है। इस अचानक हुई घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




