तिलौथू रोहतास/Etv News 24
तिलौथू प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन माॅडल स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलौथू रोहतास के प्रभारी प्रधानाध्यापक पद को लेकर चल रहे फेरबदल की फेहरिस्त में एक नयी कड़ी जुड गयी है। इस नयी कड़ी के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिलौथू के प्रशासनिक संचालन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, सहायक शिक्षक उमाशंकर पाल को पूर्व में कार्यालय पत्रांक एल-245, दिनांक 07 जुलाई 2026 के तहत विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया गया लेकिन वह चिकित्सीय अवकाश पर चले गए। उमाशंकर पाल के अवकाश पर चले जाने के पश्चात शिक्षकों की वरीयता के आलोक में संतोष कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार चौबीस घंटे के भीतर ग्रहण करने का फरमान जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने जारी किया है। जारी पत्र में विद्यालय के नियमित संचालन को प्रभावित होने से बचाने के लिए वरीय शिक्षक संतोष कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी सौंपने की बात 22 जुलाई को जारी पत्रांक एल /254 में कही गयी है।जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में निर्देश दिया गया है कि संतोष कुमार पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर विद्यालय का प्रभार ग्रहण कर इसकी सूचना जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराते हुए क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, पटना प्रमंडल की स्वीकृति के बाद विद्यालय के वित्तीय कार्यों का संचालन किये जाने की बात जारी पत्र में लिखी गयी है। ऐसे में प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार को वित्तीय प्रभार नहीं मिलने की चर्चा का बाजार भी गर्म हो चुका है बहरहालआदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उमाशंकर पाल के चिकित्सीय अवकाश से लौटने तक संतोष कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य करेंगे। विद्यालय में नियमित प्रधानाध्यापक के पदस्थापन के बाद यह आदेश स्वतः प्रभावहीन हो जाएगा।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को आदेश की प्रति भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। नए प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि हमको पूर्ण प्रभार मिल चुका है बगैर बीतीये उन्होंने यह भी कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन मॉडर्न स्कूल तिलौथू में पुलिस दीदी की टीम आई थी उनका उद्देश्य यह है कि महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना बढ़ाना, कानूनी अधिकारों और महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी देना, डेहरी से आई डीएसपी ने महिला सुरक्षा को लेकर मॉडर्न स्कूल में यह भी कहा किसी भी तरह की छेड़छाड़ हो महिला हेल्पलाइन नंबर भी उन्होंने दिया 181 पर कॉल करने के लिए कहा अगर किसी ने कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की टोल फ्री नंबर पर कॉल करें पुलिस दीदी का उद्देश्य है शिकायतों पर तुरंत सहायता और कानूनी कार्रवाई सुरक्षित करना, कर्तव्य में है संवेदनशील स्थल पर नियमित गस्त एवं निगरानी करना, स्कूल कॉलेज एवं छात्राओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना, कर्तव्य, में और सारी बातें हैं प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के बीच डीएसपी मैडम ने की। प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि हमको दी गई इस दायित्व को शांतिपूर्ण निभाएंगे।




