पार्किंग विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर की गई थी हत्या
हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार
पारा रोड स्थित हंसनगर पुलिया के पास से सआदतगंज पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
सआदतगंज के नौबस्ता ब्राह्मणी टोला में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। सआदतगंज पुलिस ने उसे पारा रोड स्थित हंसनगर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, बीते 26 अक्टूबर को पार्किंग विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और गोलीबारी हुई थी। इस दौरान तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थीं।
इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, राजेश कुमार शुक्ला फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आखिरकार पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के दर की विधिक कार्रवाई कर रही है।




