मरछा गांव में विवाद के बाद मची अफरा-तफरी, पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, परिजनों से पूछताछ जारी
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
चांदा कोतवाली क्षेत्र के मरछा गांव में शनिवार को प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रेमी-प्रेमिका ने कथित तौर पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आग की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही चांदा पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे युवक-युवती को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का उपचार चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद दोनों के आग लगाने की बात सामने आई है। हालांकि, विवाद की असली वजह और घटना की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।




