सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
जनपद सुल्तानपुर चीनी मिल के पास सोमवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएम इंद्रजीत सिंह और सीएमओ डॉ. भरत भूषण भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
हादसे के बाद मौके पर मचा हड़कंप, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी।




