लम्भुआ में चुनावी तैयारियों के बीच बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, समर्थकों के साथ पूर्व प्रत्याशी ने किया भव्य स्वागत
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
जनपद सुलतानपुर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी ब्रजभूषण सिंह के जनपद में प्रथम आगमन पर लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के चांदा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व लम्भुआ से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. अवनीश सिंह ‘गुड्डू भइया’ ने किया। उन्होंने जिला प्रभारी को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
ब्रजभूषण सिंह को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सुलतानपुर का जिला प्रभारी बनाया गया है। उनके प्रथम दौरे को पार्टी के संगठनात्मक अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं, डॉ. अवनीश सिंह ‘गुड्डू भइया’ की सक्रियता ने लम्भुआ की सियासत में भी हलचल बढ़ा दी है। वह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। भाजपा से लम्भुआ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की उनकी तैयारी की चर्चा के बीच जिला प्रभारी के स्वागत कार्यक्रम में समर्थकों की मौजूदगी को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। जिला प्रभारी के स्वागत के बहाने लम्भुआ में संगठन और संभावित चुनावी दावेदारी को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के संकेत भी दिखाई दिए।




