भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
शहरी-ग्रामीण क्षेत्र के सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में स्थगित रहेगा
शिक्षण कार्य मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लिया गया निर्णय
डीएम ने विद्यालय प्रबंधकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा
लखनऊ उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
विगत कुछ दिनों से खराब मौसम एवं अतिवृष्टि के चलते जलभराव और मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए लखनऊ जिले में कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में शनिवार, 26 सितंबर 2026 को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिलाधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों पर यह व्यवस्था लागू होगी। इसमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा सभी बोर्डों से संचालित कक्षा 12 तक के विद्यालय शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधकों, अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश की प्रमाणिकता लखनऊ जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।




