अयोध्या उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
अयोध्या कुमारगंज पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले सप्ताह मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 27 सितंबर तक क्षेत्र में मध्यम से घने बादल छाए रह सकते हैं। शुरुआती दो दिनों में छिटपुट बूंदाबांदी, जबकि बाद के तीन दिनों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान औसत तापमान और सापेक्षिक आर्द्रता सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। सप्ताह के दौरान पूर्वी हवा सामान्य से सामान्य से अधिक गति से चल सकती है।
मंगलवार को तापमान सामान्य, न्यूनतम दो डिग्री अधिक
कुमारगंज में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 79 और न्यूनतम 76 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 1.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी रही। इस दौरान वर्षा शून्य मिलीमीटर दर्ज की गई।




