बोले- पुरानी प्रक्रिया पर अब क्यों मचा रहे हंगामा
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस, सपा और राजद पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष SIR को लेकर जनता के बीच भ्रम पैदा कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है और देश में पहले भी कई बार विशेष गहन पुनरीक्षण हो चुका है।योगी ने कहा कि 1952, 1957, 1961, 1965-66 और 2003 में भी SIR हुआ था। उनके अनुसार, उस दौर में ज्यादातर कांग्रेस की सरकारें थीं। ऐसे में मौजूदा SIR को लेकर विपक्ष के विरोध को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।*जीत में EVM ठीक, हार में ‘ब्लैक बॉक्स’ क्यों? विपक्ष पर योगी का तंज*मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर चुनावी हार के बाद चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर विपक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाता, जबकि हार के बाद आयोग और ईवीएम को कठघरे में खड़ा किया जाता है। योगी ने कहा कि जिन ईवीएम के जरिये कांग्रेस की सरकारें बनीं, उन्हें अब ‘ब्लैक बॉक्स’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण है।*बालाकोट से SIR तक, योगी ने राहुल गांधी-कांग्रेस के पुराने सवालों को घेरा*मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए बालाकोट एयर स्ट्राइक का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सेना के शौर्य और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे। योगी ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों को जनता से माफी मांगनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों को राजनीतिक भ्रम बताते हुए कहा कि ऐसे विषयों पर तथ्य आधारित चर्चा होनी चाहिए।




