मन की बात के 138वें एपिसोड में सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने का किया उल्लेख
बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र, कहा-आतंकियों को मिलेगा करारा जवाब
नई दिल्ली/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
नई दिल्ली। आज 27 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को रेखांकित किया। उन्होंने 28-29 सितंबर 2016 को नियंत्रण रेखा (LoC) के पार भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कार्रवाई के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनिया के सामने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का नया उदाहरण प्रस्तुत किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने लगातार यह स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि आतंकवादी भारत पर आंख उठाएंगे तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।
बालाकोट और ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख लगातार स्पष्ट और दृढ़ रहा है। देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में भारत ने अपनी क्षमता और संकल्प का परिचय दिया है।
जनगणना को बताया राष्ट्रीय दायित्व
प्रधानमंत्री ने जनगणना का भी उल्लेख किया। उन्होंने इसे प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व बताया। मोदी ने कहा कि जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है और अब तक 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने नागरिकों से जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करने का आह्वान किया।
*आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता : मोदी**मन की बात के 138वें एपिसोड में सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने का किया उल्लेख**बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र, कहा-आतंकियों को मिलेगा करारा जवाब**संवाददाता वागीश कुमार**नई दिल्ली।* आज 27 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को रेखांकित किया। उन्होंने 28-29 सितंबर 2016 को नियंत्रण रेखा (LoC) के पार भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कार्रवाई के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनिया के सामने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का नया उदाहरण प्रस्तुत किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने लगातार यह स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि आतंकवादी भारत पर आंख उठाएंगे तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।*बालाकोट और ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख*पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख लगातार स्पष्ट और दृढ़ रहा है। देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में भारत ने अपनी क्षमता और संकल्प का परिचय दिया है।*जनगणना को बताया राष्ट्रीय दायित्व*प्रधानमंत्री ने जनगणना का भी उल्लेख किया। उन्होंने इसे प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व बताया। मोदी ने कहा कि जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है और अब तक 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने नागरिकों से जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करने का आह्वान किया।




