कांग्रेस ने कहा डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त बोझ डालने का प्रस्ताव वापस ले केंद्र सरकार
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
उत्तर प्रदेश के जनपद सुलतानपुर मे आज कांग्रेसियों ने यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित नए शुल्क के विरोध में शुक्रवार को जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था तत्काल वापस लेने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि यूपीआई आज देश में डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम बन चुका है।
करोड़ों लोग रोजमर्रा के लेनदेन के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में 2,000 रुपये से अधिक के कुछ पी2एम (पर्सन-टू-मर्चेंट) यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू किए जाने की प्रस्तावित व्यवस्था से छोटे दुकानदारों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि सरकार को डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ ही छोटे कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेने की मांग की। राणा ने चेतावनी दी कि मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाएगी।
जनपद सुल्तानपुर शहर के राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि नए शुल्क से छोटे कारोबारियों और आम लोगों पर अतिरिक्त लागत का दबाव पड़ सकता है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित व्यवस्था वापस लेने की मांग उठाई।
इस दौरान राजेश तिवारी, आरबी पांडे, ममनून आलम, सुरेशचंद्र मिश्र, जाकिर हसन, रब्बन हाशमी, मोहित तिवारी, सुरेंद्र शुक्ला, आजाद अहमद और गुड्डू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




