सासाराम (रोहतास) Etv News 24
सासाराम के तकिया कॉलेज के समीप एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हालांकि, युवक की पहचान, आत्महत्या के कारणों और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच के बाद ही घटना की पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।




