प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
ब्लड फ़ोर्स टीम को सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट भूमिका के लिए बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के सुप्रसिद्ध समाज सेवी और लोजपा(रामविलास) पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश चंद्रा` जी के जन्मदिन पर `हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा`संस्था के द्वारा “दानवीर भामाशाह सम्मान (2025)”` से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। मौके पर टीम के कोर मेंबर डॉक्टर आलोक झा,कोर मेंबर एवं कैंप कॉर्डिनेटर नीतेश बरनवाल , फाउंडर राहुल श्रीवास्तव उपस्थित थे।.संस्था का एक ही संकल्प है कि”आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण..जहां रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान…”आगे उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से अब तक 1000+ लोगों को मदद रक्त देकर किया गया है।. और अबतक 22 कैंप लगाकर 700+ साथियों ने अपना रक्तदान महादान कर चुके है।. संस्था के द्वारा समय समय पर गरीबों के बीच कंबल वितरण,सामूहिक विवाह में सहयोग,भोजन वितरण ,इत्यादि सब किया जाता है।.आईये हम सब मिलकर संकल्प लेते है की हम सभी को जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत अंगदान करना चाहिए ।



