जहानाबाद/बिहार/ ब्यूरो रिपोर्ट/Etv News 24
जहानाबाद में एक निजी क्लिनिक में एक दुखद घटना घटी, जहाँ जाफरगंज निवासी अक्सर मंसूरी की 9 महीने की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची का पिछले दो दिनों से डॉ. अशोक कुमार के क्लिनिक में डायरिया का इलाज चल रहा था।

बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉ. अशोक कुमार को क्लिनिक में ही बंधक बना लिया और जमकर हंगामा मचाया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद डॉक्टर को मुक्त कराया गया। मृत बच्ची के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्ची की स्थिति के बारे में सही जानकारी नहीं दी। डॉक्टर बार-बार यही कहते रहे कि बच्ची ठीक हो जाएगी, जबकि अंततः उसकी मौत हो गई।
Reported By:- papun kumar



