बिहार के पश्चिमी चंपारण के बेतिया में दर्दनाक हादसे में तीन लड़कों की मौत
बेतिया/बिहार/ब्यूरो रिपोर्ट/Etv News 24
रेलवे ट्रैक पर बैठकर पबजी खेलने के दौरान तीन किशोर की ट्रेन से कटने से हुई मौत। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। तीनों लड़के कान में एयरफोन लगा कर पब्जी गेम खेलने में मशगूल थे।तभी ट्रेन आ गई और यह हादसा हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा टोला के समीप रॉयल स्कूल के पास नरकटियागंज मुजफ्फरपुर रेलखंड की है। मृत किशोर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी मंशा टोला निवासी मोहम्मद अली का पुत्र फुरकान आलम, बारी टोला निवासी मोहम्मद टुनटुन का पुत्र समीर आलम एवं तीसरा हबीबुल्लाह अंसारी के रूप में पहचान हुई हैं।

घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई हैं। बताया जाता है कि डेमो पैसेंजर ट्रेन मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जा रही थी। इस दौरान तीनों किशोर रेलवे ट्रैक पर बैठकर कान में एयरफोन लगा कर पबजी गेम खेल रहे थे।
घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप एवं रेलवे पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।



