सासाराम रोहतास/Etv News 24
जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने पुलिस बल के साथ सासाराम के प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न करें। सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों पर फैलने वाली अफवाहों पर प्रशासन की सतत निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था भंग करने अथवा अफवाह फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




