सासाराम/रोहतास/Etv News 24
रोहतास जिले के करवंदिया थाना स्थित BSAP-1 के जवान किशोर राणा ने शुक्रवार को कथित तौर पर अपनी कार्बाइन से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बैरक की छत पर हुई। मृतक झारखंड के रांची जिले के दरौंदा निवासी युवराज राणा के 46 वर्षीय पुत्र बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




