कैमूर बिहार/Etv News 24
जिला समाहरणालय, कैमूर (भभुआ) के माँ मुण्डेश्वरी सभागार में जिला पदाधिकारी, कुमार अनुराग द्वारा ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, VB-G RAMG एवं जल-जीवन-हरियाली के विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के समीक्षा के क्रम में कैमूर, जिला में 81 प्रतिशत आवास योजना पूर्ण पाया गया। जिसमें कैमूर की बिहार में तीसरी रैंकिंग पर संतोष व्यक्त किया गया। शेष आवास को पूर्ण करने का निदेश दिया गया।जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा नियमित रूप से क्षेत्रीय निरीक्षण करने पर विशेष बल दिया।




