समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी बाजार स्थित चप्पल के व्यवसाई व वारिसनगर थाना क्षेत्र के नूरगंज निवासी मो गुलफाम ने नगर थाना में आवेदन देकर अपनी जान व माल की सुरक्षा और आरोपित के खिलाफ कारवाई करने की मांग की है। थाना को दिए गए आवेदन में गुलफाम ने कहा है कि वो शहर के खान मार्केट निवासी अनवर जमाल खान से किरायनामा बनाने के बाद मारवाड़ी बाजार में चप्पल का व्यवसाय कर रहे है।आवेदन में कहा गया है कि 24 सितंबर को वो अपनी दुकान पर थे तभी दिन के करीब एक बजे अमृत कुमार चौधरी पिता स्वर्गीय अशोक चौधरी करीब आधा दर्जन लोगों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा और मेरे साथ गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर तुमको कारोबार करना है तो मुझे किराया देना होगा वरना गुंडों। द्वारा तुम्हारी हत्या कराकर लाश को लापता कर देंगे और दुकान में रखे चप्पल को फेंकना शुरू कर दिया। ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद है।आवेदन में कहा गया है कि लोगों के पहुंचने पर उसकी जान बच गई और सभी फरार हो गए।पीड़ित दुकानदार ने जान माल की रक्षा और दोषियों के खिलाफ कारवाई की गुहार लगाया है। बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व ही इसी तरह की एक विवाद को लेकर मारवाड़ी बाजार में जमकर गोली बारी हुई थी अगर समय रहते पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो किसी प्रकार के अप्रिय घटना के पेश होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।



