प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर थाना परिसर,व चकमेहसी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष कल्याणपुर राकेश कुमार शर्मा अध्यक्ष थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव चकमेहसी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी राजकिशोर शर्मा डीएसपी दो विजय महतो पुलिस निरीक्षक नीरज तिवारी अपरथाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा आदि ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित सरपंच अखाड़ा के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में मोहर्रम को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कल्याणपुर थाने में 26 अखाड़ा है सबों को लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर बनाई जा रही मतदाता सूची के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। शांति समिति की बैठक में तीरा रामभद्रपुर मनियारपुर कोयलाम वासुदेवपुर के गोपालपुर जितवरिया लदौरा मैं भी पुलिस पदाधिकारी प्रशासनिक पदाधिकारी जाकर ग्रामीणों से मिलेंगे शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करेंगे। बैठक में आशीष पटेल मुखिया अनीता देवी राधा देवी राजकुमार साफी चंदन कुमार विनोद महतो सरपंच उपेंद्र राम दीपक ठाकुर पंचायत समिति जनार्दन ठाकुर रंजन चौधरी दिनेश कुमार राघवेंद्र यादव पूर्व प्रमुख इफ्तिखार अहमद मोहम्मद मुकीम मोहम्मद अहमद चंद्रगुप्त शर्मा रंजन चौधरी श्याम सुंदर महतो रामदेवराय आदि ने अपने-अपने विचार रखें।



