करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र के छतनी गांव के समीप स्थित कुदरा नदी में सोमवार की शाम एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के काफी खोजबीन के बाद भी शव नहीं मिला। मंगलवार की शाम किशोरी का शव कैमूर जिला के खनेठी गांव के समीप से बरामद कर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी बताया जाता है कि रोहतास जिला के करगहर थाना क्षेत्र के छतनी निवासी टप्पू कुमार सिंह की 10 वर्षीय पुत्री आयुषी कुमारी नदी किनारे शौच के लिए गई थी । पैर फिसलने के कारण वह नदी के गहरे पानी में गिर गई । जिसे डूबने से उसकी मौत हो गई । किशोरी जब काफी देर तक घर नहीं लौट तो परिजन उसे ढूंढने लगे । कई ग्रामीणों ने नदी की ओर जाते उसे देखा था । जिसके आधार पर संदेश व्यक्त किया गया कि किशोरी नदी के गहरे पानी में डूब गई है । ग्रामीणों ने पानी में खोज शुरू कर दी लेकिन शव नहीं मिला। मंगलवार को दिनभर खोजबीन के बाद शव कैमूर जिला से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा है ।



