प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर। 140 हसनपुर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक जुटता का परिचय देते हुए संगठन के ढांचे को मजबूत करने का जी तोर प्रयास कर रहे हैं। वहीं नयानगर पंचायत के भाजपा के युवा नेता श्याम सुंदर पासवान कहते हैं कि राज्य एवं केंद्रीय नेतृत्व भी विगत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में हसनपुर विधानसभा से लूज हुए एनडीए के सीट पर विशेष ध्यान दे रही है। सिंधिया, बिथान एवं हसनपुर प्रखंड मिलाकर बने 140 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार भाजपा के सहयोगी ही चुनाव में जोड़ आजमाइश करते आ रहे हैं। फलत: भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव उपरांत असंतोष का माहौल बन जाता है। श्याम सुंदर ने कहा कि हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर प्रखण्ड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाष चंद्र यादव जी दल के द्वारा गठित बूथ अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष समेत आम मतदाताओं से सीधा संबंध स्थापित कर “अबकी बार हसनपुर में भाजपा उम्मीदवार” का नारा बुलंद कर रहे हैं। वहीं 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के साथ साथ भाजपा उम्मीदवारी को लेकर कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। यादव बहुलता वाले हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व 2020/25 सत्र में राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव कर रहे हैं। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि हसनपुर क्षेत्र के लोगों के उम्मीद के विरुद्ध हसनपुर का विकास हुआ, 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव सिर पर है लेकिन लोगों को विधायक तेज प्रताप यादव की एक झलक भी देखने को नहीं मिला। फलत: तेज प्रताप यादव के साथ 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में नृत्य करने वाले युवा नाम लेने से भी परहेज करते हैं। भाजपा गठबंधन के तहत लगातार हसनपुर विधानसभा के चुनाव में जोड़ आजमाइश कर चुकी है। गठबंधन को तीन बार सफलता भी प्राप्त हुआ। लेकिन गठबंधन के कारण भाजपा कार्यकर्ता चुनाव उपरांत ठगा सा महसूस करते हैं। परिणाम स्वरूप 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुद जोड़ आजमाइश की ललक देखने को मिल रहा है। शीर्ष नेतृत्व भी कार्यकर्ताओं की भावना पर गंभीर है। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार गुप्त सर्वे के माध्यम से क्षेत्र पर शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व पैनी नज़रे गराये हुए हैं। अब भविष्य ही बतायेगा की 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में हसनपुर विधानसभा से भाजपा को खुद जोर आजमाइश कराती है, कि सहयोगी को आगे कर चुनावी नैया को पार करने का प्रयास करेगी।