करगहर रोहतास /Etv News 24
गुजरात पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत समरडीहां गांव से एक को गिरफ्तार कर लिया । इसकी जानकारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने देते हुए बताया कि समरडीहां निवासी आकाश कुमार चौधरी अहमदाबाद स्थित एक व्यवसाय की दुकान में कार्यरत था । व्यवसाय में परिश्रम कर दुकान मालिक को विश्वास में ले लिया । एक दिन मौका पाकर भारी रकम लेकर फरार हो गया । इस संबंध में व्यवसायी ने उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई । जिसके आलोक में गुजरात पुलिस ने करगहर पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर अहमदाबाद स्थित न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए अपने साथ ले गई ।



