प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर मनरेगा कार्यालय परिसर में प्रखंड क्षेत्र के जीविका दीदीयो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10000 रुपए की राशि का प्रथम किस्त स्थानांतरण जीविका दीदी के खाते में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उक्त राशि का उपयोग आप रोजगार में करेंगे इससे आप आत्मनिर्भर होंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में प्रभारी जीवका प्रखंड परियोजना प्रबंधक विपिन साव, कार्यालय सहायक विकास कुमार लेखपाल सोनू कुमार क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर संजीत कुमार सन्नो कुमारी कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर प्रियंका कुमारी बबली खुमारी ने उपस्थित जीविका दीदी को शपथ दिलवाया सरकार द्वारा मिली राशि का उपयोग रोजगार में करेंगे। जीविका से जुड़े लोगों को भी दिया जाएगा जो नहीं जुड़े हैं उन्हें भी प्रकिया के तहत अग्रसर कार्रवाई की जाएयी।



