प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के रामपुरा गांव के समीप कल्याणपुर चौक जाने के क्रम में बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी महिला का इलाज समुदायिक अस्पताल में कराया गया जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया जख्मी महिला की पहचान झहुरी गांव के रामभरोस राम की पत्नी 22 वर्षीय रूपम कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी।



