करगहर रोहतास/Etv News 24
सिरिसियां मोड़ के समीप विगत बुधवार को बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान रविवार की सुबह नारायण मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई । इस आशय की जानकारी मृतक के परिजनों ने दी । मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर जिला के पीरो निवासी सचिन कुमार सासाराम स्थित एक रिश्तेदारी में जा रहा था । इस बीच सिरिसियां मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी । इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया । सदर अस्पताल में इलाज के दौरान स्थिति बिगड़ने लगी तो उसे नारायण मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया । जहां उसकी मौत हो गई । ज्ञातव्य है कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल आजाद आलम की मौत एक सप्ताह पूर्व हो गई थी । मौत की यह दूसरी घटना है । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया ।



