चौथा खंभा के सजग प्रहरी पर हमला के खिलाफ नागरिक समाज ने निकाला न्याय मार्च
पत्रकार असुरक्षित क्यों- नीतीश कुमार जबाब दो- रामबली सिंह
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर पत्रकार फिरोज आलम उर्फ झुन्नू बाबा पर ड्रग भूमि व माफियाओं द्वारा कातिलाना हमले के खिलाफ न्याय मार्च निकालकर सभा किया गया।रविवार को बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शहर के माधुरी चौक पर एकत्रित होकर नागरिक समाज के बैनर तले “पत्रकार फिरोज आलम के हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल में बंद करो”, “चौथा खंभा के सजग प्रहरी पर बढ़ते हमले पर रोक लगाओ”, “पत्रकार असुरक्षित क्यों- भाजपा-जदयू नीतीश कुमार जबाब दो” आदि नारे लगाते हुए न्याय मार्च निकाला। मार्च माधुरी चौक से चलकर जिला मुख्यालय का भ्रमण कर सरकारी बस स्टैंड में सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता नागरिक समाज के जिला संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह ने किया। संचालन सह संयोजक सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। सभा को जीतेंद्र कुमार, दीनबंधु प्रसाद, गंगा साह, रामलाल राम, उपेंद्र राय, राजद के शाहिद हुसैन, राम विनोद पासवान,राकेश ठाकुर, भाकपा के शंकर साह, शंभू राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, भगवानलाल पासवान, विन्देश्वर राय, विवेकानंद शर्मा, रंजीत कुमार रंभू, रामनरेश राय, अरविंद कुमार, अशोक राय आदि ने संबोधित किया।भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हाल के दिनों पत्रकारों पर हमला बढ़ा है। चौथा खंभा महत्वपूर्ण अंग है। यह व्यवस्थापिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका को आईन दिखाता है लेकिन हाल के दिनों में पत्रकारिता को निशाना बनाया जा रहा है। सच लिखने, सच बोलने,सच छापने पर हमले किये जा रहे हैं। पत्रकार फिरोज आलम उर्फ झुन्नू बाबा भूमाफिया एवं ड्रग माफिया के खिलाफ खबर लिखे थे। माफियाओं द्वारा धमकी देने की बात वे पुलिस को बताये भी थे। बाबजूद इसके 8 अगस्त को खबर संकलन के दौरान खाटू श्याम मंदिर के पास माफियाओं ने सोमवार ची-समझी रणनीति के तहत हमला कर दिया। इसमें वे बुरी तरह घायल हो गये। सदर अस्पताल में ईलाज चला, फर्दब्यान दर्ज हुआ लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। माले नेता ने कहा कि जब एक पत्रकार के हमलावरों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाती है तो आम-आवाम का क्या होगा। माले नेता ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने अन्यथा आंदोलन तेज करने की घोषणा की।



