कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर एक कार्टन विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार धंधेबाज गिरिजा चौहान उक्त गांव निवासी स्व शिवनाथ चौहान के पुत्र बताया जाता है।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लकड़ी गांव में शराब की बिक्री हो रही है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के घर छापेमारी कर एक कार्टन में रखे 48 पीस एटपीएम ट्रेटा पैक बरामद किया।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी गत 23 जून को पुलिस ने लकड़ी गांव में रवि चौहान के घर छापेमारी कर करीब 120 लीटर विदेशी शराब बरामद किया था।



