कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे एक नामजद आरोपित को पुलिस ने मंगलवार की देर रात भोजपुर जिले से गिरफ्तार किया है।आरोपित भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के मझिआंव गांव निवासी संतोष सिंह के पुत्र जयप्रकाश कुमार बताया जाता है।थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इसके विरुद्ध थाना कांड संख्या 275/24 दर्ज था।पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



