कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या तीन से पुलिस ने मंगलवार की देर रात महिला से बदसलूकी करने के मामले में एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है.आरोपित वार्ड तीन निवासी स्व जगरनाथ साह के पुत्र लालू प्रसाद गुप्ता बताया जाता है.थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इसके विरुद्ध चांदनी देवी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.



