प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में मां पुत्र घायल हो गया । परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया । घायलों की पहचान मिर्जापुर गांव के स्वर्गीय अखिलेश सहनी की पत्नी 43 वर्षीय रिंकू देवी व पुत्र 19 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में की गई। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर हैदर ने बताया कि दोनों घायल का इलाज सीएचसी में जारी है।



