करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत बभनी बाजार में गुरुवार की देर शाम लू लगने से एक आइस क्रीम विक्रेता अचानक गिरकर मूर्छित हो गया । जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लाया गया । जहां जांचोंपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार निवासी बहादुर राम का 25 वर्षीय पुत्र राजू कुमार राम बभनी के एक आइसक्रीम फैक्ट्री में वेंडर का कार्य था । जो प्रतिदिन आइस क्रीम बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों में बेचकर शाम में अपने गांव कोनार लौट जाता । उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से आइसक्रीम बेंचते हुए शाम में बाजार में पहुंचा और ठेला पर अपनी दुकान लगाई । लेकिन कुछ ही देर के बाद उसने आसपास के कई दुकानदारों से कहा कि तेज धूप होने के कारण उसकी तबीयत ठीक नहीं है । वह बचे हुए आइसक्रीम को लौटा कर गांव जा रहा है । आइसक्रीम फैक्ट्री में वह माल लौटा तथा हिसाब कर जैसे ही वह बाहर निकला कुछ दूर जाकर अचानक जमीन पर गिर पड़ा । जिसे देख फैक्ट्री के मजदूर उस दौड़े और उसे एक निजी अस्पताल में ले गए । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी । परिजनों ने लू लगने से मौत होने की आशंका जाहिर करते हुए पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया । जिसके आलोक में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया । रिपोर्ट मिलने के बाद ही अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी ।



